फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Another associate of Chitta smuggler Mamu arrested with heroin

Kangra News: चिट्टा तस्कर मामू का एक और साथी हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 08 Dec 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Another associate of Chitta smuggler Mamu arrested with heroin
पंजाब के लिए जरूरी
विज्ञापन

अमृतसर से बृजेश को चिट्टा सप्लाई करने कांगड़ा पहुंचा था आरोपी गुरविंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/कांगड़ा। जिले के शिक्षण संस्थानों के छात्रों को नशे का आदी बनाने वाले बृजेश उर्फ मामू के एक और साथी को कांगड़ा पुलिस ने चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी मामू को चिट्टा उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सप्लायर गुरविंद्र पाल सिंह (23) गांव चीमा, तहसील बाबा वकाला, जिला अमृतसर को हलेड़ कलां में 23.27 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमृतसर से कांगड़ा बृजेश को चिट्टा सप्लाई करने के लिए पहुंचा था और पुलिस ने उसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बता दें, दो दिन पहले कांगड़ा पुलिस की टीम ने जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के समीप बृजेश और राहुल को सिरिंज से नशा करते हुए पकड़ा था। इस दौरान आरोपियों से 11.96 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपी बृजेश पर पहले ही आठ मामले दर्ज हैं, जबकि राहुल पर तीन केस दर्ज हैं। आरोपी बृजेेश से पूछताछ के दौरान पुलिस को अमृतसर के गुरविंद्र सिंह की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सप्लायर को पकड़ने के लिए आरोपी बृजेश के माध्यम से संपर्क करवाकर उसे चिट्टा की सप्लाई देने के लिए कांगड़ा बुलाया था। इसके चलते हलेड़ कलां में आरोपी को चिट्टा की सप्लाई देने की बात कही थी। इस दौरान पुलिस ने गुरविंद्र सिंह को नशे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि बृजेश उर्फ मामू को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद ही उसके मुख्य सप्लायर अमृतसर निवासी गुरविंद्र सिंह को पुलिस ने 23.27 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी बृजेश से पूछताछ के दौरान उसने आरोपी साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया था। आरोपी गुरविंद्र सिंह अमृतसर से कांगड़ा तक यात्रा करता था, जहां वह मामू से मिलता था और उसे हेरोइन सौंपता था। गुरविंद्र को एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में इनके अन्य साथियों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed