फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anju of Bharmour will drive an ambulance in Nurpur

Kangra News: नूरपुर में एंबुलेंस चलाएंगी भरमौर की अंजू

Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anju of Bharmour will drive an ambulance in Nurpur
जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अंजू को ज्वाइ​निंग लेटर सौंपते हुएफोटो स्त्रोत:संवाद
जसूर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल नूरपुर में अब एंबुलेंस की चालक सीट पर भरमौर की 25 वर्षीय अंजू बाला दिखेंगी। रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने उन्हें अपनी एंबुलेंस सेवा का चालक बनाया है।
विज्ञापन

पहली बार संस्था ने किसी महिला को एंबुलेंस चालक नियुक्त किया है। ड्राइविंग को शौक बताने वाली अंजू पहले टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहन चला चुकी हैं। कुछ समय से वह जसूर के नजदीक जाच्छ स्थित एचआरटीसी प्रशिक्षण केंद्र में ड्राइविंग का प्रशिक्षण ले रही थीं। अब वह सुबह 09:00 से शाम 05:00 बजे तक एंबुलेंस में तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अखिल बक्शी ने कहा कि 15 अभ्यर्थियों ने चालक का इंटरव्यू दिया था, लेकिन अंजू बाला का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। उन्हें एंबुलेंस से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी अच्छी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed