फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   animals curel in road

बेसहारा पशुओं ने मचाया आतंक, लोगों ने भागकर बचाई जान

Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
animals curel in road
नगर निगम धर्मशाला कार्यालय के सामने आपस में भिड़ते बेसहारा पशु। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को बने छह साल हो गए हैं। स्थापना से अब तक शहर को बेसहारा पशुओं के आतंक से मुक्त करने के दावे करता रहा है। इसके बावजूद बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। हद तो तब हो गई जब बुधवार को नगर निगम धर्मशाला के कार्यालय के सामने ही बेसहारा पशुओं ने जमकर आतंक मचाया।
विज्ञापन

लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। बेेकाबू पशुओं ने तीन गाड़ियों को करीब पचास हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया है। नगर निगम कार्यालय से मोटरसाकिल लेकर गुजर रहे अनिल पंसोत्रा को अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें बाइक छोड़कर भागना पड़ा। इन पशुओं ने नगर निगम कार्यालय के एक कर्मचारी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद ये पशु मुख्य सड़क से होते हुए नगर निगम कार्यालय से पोस्ट ऑफिस की ओर चले गए। इस दौरान जगह-जगह पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। वहीं, नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में पशुओं को शहर में बेसहारा छोड़ रहे हैं। इससे समस्या बढ़ी है। नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा पशुओं को टैग लगाए जाएंगे, ताकि इन्हें बेसहारा छोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

------कोट्स------
बाइक को हुआ 20 हजार का नुकसान: अनिल
दुकानदार अनिल पंसोत्रा ने बताया कि जब बाइक लेकर नगर निगम धर्मशाला के कार्यालय के पास से गुजर रहा था, तो बेकाबू पशु आए। जान बचाने के लिए बाइक वहीं छोड़कर भागना पड़ा। इन पशुओं ने बाइक को भी करीब 20 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नगर निगम इन बेसहारा पशुओं के खौफ से दिलाए मुक्ति: राकेश
स्थानीय दुकानदार राकेश सूद ने बताया कि आए दिन इन बेसहारा पशुओं के कारण शहर में कई बार हादसे होते रहे हैं। नगर निगम को चाहिए कि इन बेसहारा पशुओं के लिए गोसदन की व्यवस्था करे। शहरवासियों की सुरक्षा के लिए नगर निगम को जल्द सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed