फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   An example of passion... Sunil reached the national level in badminton by running a tea shop

Kangra News: जुनून की मिसाल... चाय की दुकान चला बैडमिंटन में नेशनल तक पहुंचे सुनील

Fri, 14 Mar 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
An example of passion... Sunil reached the national level in badminton by running a tea shop
नूरपुर (कांगड़ा)। हालात कितने भी मुश्किल हों, अगर जज्बा हो तो इंसान अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता हैं। यह बात नूरपुर शहर के वार्ड तीन के चाय की दुकान चलाने वाले सुनील कुमार उर्फ टाटा पर बिलकुल सटीक बैठती हैं। वह 55 साल की उम्र में भी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी बैडमिंटन रैकेट थामे हुए हैं। बैडमिंटन के प्रति सुनील टाटा का जनून आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं। वह 19 मार्च से गोवा में शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के 55 प्लस आयु वर्ग में खेलेंगे। 24 फरवरी को नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। इस प्रदर्शन के चलते उनका चयन नेशनल के लिए हुआ है। चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करने वाले सुनील कुमार को इस बात का मलाल है कि आज दिन तक उन्हें कोई भी मदद मिलना तो दूर की बात है उल्टा जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से लेकर नेशनल तक खेलने के लिए अपनी जेब से ही खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने सिर्फ एक ट्रैक सूट दिया हैं लेकिन स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन से आज दिन तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। सुनील बताते हैं कि पहले करीब 11 साल तक प्राइवेट जॉब करने के बाद नूरपुर सिविल अस्पताल में एक्स रे विभाग में नौकरी लगी थी। लगभग 12 साल तक एक्स रे टेक्नीशियन का काम करने के बाद स्वास्थ्य विभाग का किसी कंपनी के साथ एमओयू होने के चलते उन्हें नोटिस जारी कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बावजूद इसके उनका बैडमिंटन के प्रति जनून कम नहीं हुआ। डगमगाते आर्थिक हालात में भी उन्होंने खेल जारी रखा। सुनील अभी बीडीओ ऑफिस के बाहर चाय की दुकान चलाते हैं। साथ ही रोजाना दो घंटे नूरपुर स्थित बैडमिंटन हाल में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

बिना कोचिंग हासिल किया मुकाम
सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने बैडमिंटन के लिए किसी प्रकार की कोई कोचिंग भी नहीं ली है। बैडमिंटन के साथ क्रिकेट के भी आल राउंडर खिलाड़ी रहे हैं। इन दिनों वह नेशनल की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से 19 मार्च को गोवा में शुरू होने वाली नेशनल मास्टर वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप खेलने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed