{"_id":"678d4746704ebe64c50cd554","slug":"amit-mitu-in-beard-went-to-the-fair-and-worshiped-kalkadevotees-danced-to-the-bhajan-kangra-news-c-95-1-kng1005-162464-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दाड़ी में अमित मितु ने मेले जाणा कालका दे...भजन पर झूमाए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दाड़ी में अमित मितु ने मेले जाणा कालका दे...भजन पर झूमाए श्रद्धालु
Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमित मितू
धर्मशाला। मेला मैदान दाड़ी में रविवार को रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से प्रभु श्री राम की वंदना और माता की चौकी का आयोजान किया। इसमें हिमाचली लोक गायक अमित मितु ने अपने भजनों के साथ पंडाल में मौजूद लोगों को खूब नचाया। मितु ने तेरा मेरा लगन, मेले जाणा कालका दे और सबना दा रखवाला जैसे एक से एक बेहतरीन भजन गाकर खूब समा बांधा।
इसके बाद कार्यक्रम में पहुंची गायिका सोनम चौधरी ने भी अपनी सुरीली आवाज से पंडाल में मौजूद लोगों को भक्ति के रंग में रंग दिया। उन्होंने जदो खेलदी...भजन, मेरी जोतां वाली मैया सहित अन्य भजनों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। कमेटी के प्रधान गौरव कुमार ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने पर कमेटी की ओर से प्रभु राम भजन और माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों का भी खूब सहयोग रहा। संवाद
--