फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Amidst the heat and drought, vegetables become expensive in the kitchen.

Kangra News: गर्मी और सूखे की मार के बीच रसोई में सब्जियों की महंगाई का तड़का

Wed, 19 Jun 2024 05:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Amidst the heat and drought, vegetables become expensive in the kitchen.
धर्मशाला। प्रचंड गर्मी और सूखे की मार अब बाजारों पर पड़ रही है। जिला कांगड़ा के धर्मशाला समेत अन्य उपमंडलों में सब्जियां दोगुने दाम में बिक रही हैं। एक हफ्ता पहले 120 रुपये प्रति किलो बिकने वाला मटर अब 200 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। वहीं, फूलगोभी के दाम 60 से बढ़कर 80 रुपये प्रतिकिलो, बैंगन के दाम 30 से बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इसके अलावा भिंडी, घिया और अन्य सब्जियों व फलों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन


गर्मी से सब्जी विक्रेता भी परेशान, रोजाना खराब हो रही सब्जियां
धर्मशाला के सब्जी विक्रेता राजेश कपूर और साहिल ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण सब्जी के दाम बढ़ गए हैं। सुबह लाई हुई फ्रेश सब्जियां शाम तक सूखकर खराब हो रही हैं। उनको इससे भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खेतों में झुलस रहीं सब्जियां
कोतवाली बाजार से सब्जी विक्रेता और किसान रवि कुमार ने बताया कि गर्मी और पानी की किल्लत के कारण उनके खेतों में भिंडी पूरी तरह झुलस गई। वहीं, अन्य सब्जियों पर भी सूखे की मार पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते दामों से महिलाएं परेशान

सब्जी के लगातार बढ़ते दामों की वजह से परेशान गृहिणी निर्मला देवी, सविता देवी, अनु और सुषमा ने बताया कि जो सब्जियां पिछले हफ्ते 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी। अब उनके दाम एकाएक बढ़ गए हैं। इससे उनका रसोई का बजट बिगड़ने लगा है।

सब्जी पहले अब रुपये प्रतिकिलो
भिंडी 40 50
मटर 120 200
फूलगोबी 60 80
बैंगन 30 50
खीरा 30 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed