{"_id":"6a533b300600819d8c04f3b2","slug":"amarnath-yatra-tourist-bus-overturns-on-nh44-kangra-17-injured-four-referred-tanda-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Pilgrims Bus Accident: कांगड़ा में अमरनाथ यात्रा से लौट रही निजी बस पलटी, 16 घायल; 5 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Pilgrims Bus Accident: कांगड़ा में अमरनाथ यात्रा से लौट रही निजी बस पलटी, 16 घायल; 5 गंभीर
Sun, 12 Jul 2026 12:29 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:29 PM IST
सार
कांगड़ा के डमटाल में एनएच-44 पर अमरनाथ यात्रा से लौट रही टूरिस्ट बस पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी हादसे का शिकार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कांगड़ा के डमटाल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मोहटली रैंप के पास शनिवार देर रात अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में करीब 57 यात्री सवार थे। बस जम्मू से देहरादून जा रही थी।
विज्ञापन
डमटाल पुलिस, 108 एंबुलेंस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। डीएसपी इंदौरा संजीव यादव के नेतृत्व में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल इंदौरा और पठानकोट भेजा। राहत एवं बचाव कार्य में मौके से गुजर रहे निजी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. विवेक सिंह और उनकी टीम ने भी सहयोग किया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
ये यात्री हैं गंभीर घायल
बीएमओ इंदौरा डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तिलक बहादुर साही (35) निवासी मूर, जिला जाजरकोट (नेपाल) और कपिल (40) निवासी गग्गा पिंडी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अभिषेक (38) निवासी राजी मोहल्ला, दरिसोपुरा, जम्मू और युवराज सिंह (25) निवासी न्यू प्लॉट लोअर लक्ष्मी नगर जम्मू को परिजन जम्मू ले गए। नीरज प्रजापति (33) निवासी पलियाकलां, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के परिजन उन्हें पठानकोट ले गए हैं।
विज्ञापन
घायलों की सूची...दीपक सिंह विष्ट (21), उत्तरकाशी, युवराज सिंह (25), जम्मू, कार्तिक शोकर (28), सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), तिलक बहादुर साही (35), जाजरकोट (नेपाल), कपिल (40), सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), राकेश मिश्रा (40), मधुबनी (बिहार), हिमांशु ध्यानी (20), पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड), नीरज प्रजापति (33), लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), अभिषेक (38), जम्मू.,सुहानी (20), जम्मू, भूमिका (20), जम्मू, तनिषा (22), सांबा, इंदु शर्मा (40), सांबा, मिस्टी (7), सांबा, लिचवी (19) और सहर गुप्ता (19),जम्मू।