{"_id":"69de96daa7cc81abfd0fc443","slug":"amans-body-will-reach-hamirpur-in-two-days-kangra-news-c-94-1-hmp1026-190227-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो दिन में हमीरपुर पहुंचेगी अमन की पार्थिव देह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो दिन में हमीरपुर पहुंचेगी अमन की पार्थिव देह
Wed, 15 Apr 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत महारल के वार्ड नंबर एक काली चीक गांव के मृतक अमन के पार्थिव देह को पैतृक गांव में पहुंचने के लिए करीब दो दिन का समय लगेगा। अमन के पिता उधम सिंह ने शव को वापस लाने के लिए अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा था।
मंगलवार को अमन के मासड़ उपेंद्र सिंह और प्यार सिंह सहित जीजा पंकज और मौसेरे भाई ने अवाहदेवी में अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। परिजनों ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि दूतावास से संपर्क किया जा रहा है और शव दो या तीन दिन के भीतर पहुंच जाएगा।
परिजनों के अनुसार शव को वापस लाने में करीब 15 से 20 लाख रुपये का खर्च आएगा और इसका वहन भारत सरकार करेगी। हालांकि, अमन जिस कंपनी के माध्यम से साउथ अफ्रीका गया था, उनकी ओर से भी आश्वस्त किया गया है कि वह इस मामले में पीड़ित परिवार की मदद करेंगे।
विज्ञापन
मृतक की मां ने दो दिन से केवल पानी ही पीया है। हालांकि ग्रामीणों ने चिकित्सकों से मृतक के परिजनों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। अमन के मासड़ प्यार सिंह ने बताया कि मंगलवार को अनुराग ठाकुर से मुलाकात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि शव दो दिन तक पहुंच जाएगा।
अमन के पिता उधम सिंह ने अपने जीवन की पूरी पूंजी अमन को विदेश में भेजने के लिए लगा दी थी, वहीं अमन ने भी संघर्ष किया था। अब उनके सपने अधूरे ही रह गए।