{"_id":"6790022ae3323dd55d081d2b","slug":"amans-body-returned-from-america-after-52-days-cremated-amidst-tears-kangra-news-c-95-1-kng1004-162720-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अमेरिका से 52 दिन बाद पहुंचाया अमन का शव, आंसुओं के बीच अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अमेरिका से 52 दिन बाद पहुंचाया अमन का शव, आंसुओं के बीच अंतिम संस्कार
Wed, 22 Jan 2025 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
थुरल/पालमपुर (कांगड़ा)। अमेरिका के मैक्सिको से आखिरकार अमन कुमार का शव पैतृक गांव लाया गया। सुलह विधानसभा क्षेत्र की डूहक पंचायत के गांव डूहक लाहड़ के अमन की मौत 52 दिन पहले हुई थी लेकिन, उसका शव भारत नहीं पहुंचाया जा रहा था।
अब मंगलवार को मर्चेंट नेवी के इस कर्मी का शव लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को शव को देखकर गांव में माहौल गमगीन भी हो गया। मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मैक्सिको में तबीयत बिगड़ने पर मृतक अमन कुमार (38) की मौत 1 दिसंबर 2024 को हुई थी। लेकिन, उसका शव पौने दो माह के बाद भी घर नहीं पहुंचा था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। शव के घर न पहुंचने पर परिजनों ने यह मामला सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार से भी उठाया था।
विज्ञापन
जिस पर विपिन परमार ने यह मामला भारतीय राजदूत, गृह और विदेश मंत्री, गृह मंत्री, पूर्व खेल मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज समेत कंपनी और संबंधित जगहों पर उठाया था। अब शव लाया गया है। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने शोक परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई और कहा कि वह परिवार के साथ हैं।