{"_id":"62aa2754f84fc179810cb657","slug":"alligation-to-sell-fertilizer-in-black-kangra-news-sml412247044","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद ब्लैक में बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद ब्लैक में बेचने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में कुछ दिनों में मक्की और धान की बिजाई का काम शुरू होने वाला है। वहीं, फसल बिजाई से पहले डिपो होल्डरों के खिलाफ अनुदान पर मिलने वाली खाद को अनुचित तरीके से ज्यादा मुनाफा कमाने की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई हैं।
बुधवार को स्टेट विजिलेंस की पुलिस ने शालिग्राम पुत्र काशीराम निवासी बाई इंदौरिया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा की उचित मूल्य की दुकान पर दबिश दी। इस डिपो होल्डर के खिलाफ आरोप है कि वर्ष 2021-22 के दौरान सेल्समैन शालिग्राम ने उचित मूल्य की दुकान पर जानबूझकर ग्रामीणों को गुमराह किया। इसने बायोमीट्रिक मशीन पर लोगों के अंगूठे का निशान लेकर राशन वितरण के बदले उनके आधार कार्ड को स्कैन किया और खाद को ब्लैक में बेच दिया। इस पर स्टेट विजिलेंस धर्मशाला की पुलिस की टीम ने शालिग्राम पुत्र कांशीराम के खिलाफ धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है।
सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो धर्मशाला के एएसपी बलवीर जसवाल ने बताया कि डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दबिश देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।