{"_id":"62bc8d894c063156534a4a31","slug":"all-flights-coming-to-gagal-canceled-due-to-rain-smog-chaupar-did-not-even-come-from-shimla-kangra-news-sml413681636","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में मिनी सचिवालय पार्किंग पर पेड़ गिरने से आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में मिनी सचिवालय पार्किंग पर पेड़ गिरने से आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
कांगड़ा में भारी बरसात के दौरान मिनी सचिवालय की पार्किंग में गाड़ियों पर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को मानसून की दस्तक होने से कुछ क्षेत्रों में लोगों को राहत की सांस तो जरूर मिली लेकिन कई जगहों पर मानसून की पहली बारिश आफत बनकर बरसी है।
गगल एयरपोर्ट में बारिश और धूंध के चलते बुधवार को दिल्ली से आने वाले सात विमानों में से एक भी विमान ने भी सेवा प्रदान नहीं की।
गगल एयरपोर्ट के यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बुधवार को एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली विमान सेवा बंद रही। वहीं, शिमला से आने वाले चौपर ने भी बुधवार को गगल में लैंड नहीं किया। जिला के कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों ज्वालामुखी, कांगड़ा, शाहपुर सहित खैरा, पालमपुर में बारिश होने से लोगों को राहत की सांस ली है। वहीं धर्मशाला में हलकी बारिश होने से मौसम उमस भरा बना रहा जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चंगर क्षेत्र में हुई बारिश ने लोगों को लंबे समय से सूखी पड़ी धान की पनीरी को संजीवनी प्रदान कर दी है।
कांगड़ा में मिनी सचिवालय की पार्किंग में पेड़ गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त
कांगड़ा शहर के तहसील चौक पर मिनी सचिवालय की कार पार्किंग में बुधवार दोपहर भारी बारिश के बाद पेड़ गिरने से लगभग आधा दर्जन वाहनों नुकसान हुआ है। दोपहर को भारी बारिश के चलते अचानक कार पार्किंग परिसर के बीच लगे जामुन का पेड़ गिर गया, जिससे वहां पर खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गई। एसडीएम नवीन तंवर ने बताया कि कार पार्किंग में हरा पेड़ गिरने से कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, तहसीलदार को मौके पर भेज कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उधर, नंदरूल गांव की हरिजन बस्ती का रास्ता पानी के तेज वहाब में वह जाने से लगभग सौ परिवारों का संपर्क सड़क से टूट गया है।