{"_id":"695a5209a203c49e3c0c4f4e","slug":"after-three-days-all-flights-from-delhi-arrived-at-kangra-airport-kangra-news-c-95-1-kng1002-214243-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तीन दिन बाद दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचीं सभी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तीन दिन बाद दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचीं सभी उड़ानें
Mon, 05 Jan 2026 05:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
वीरवार से शनिवार तक मौसम खराब होने के कारण रद्द थीं उड़ानें
खराब मौसम के चलते दिल्ली और चंडीगढ़ से नहीं उड़ पा रहे थे जहाज
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। मौसम साफ होते ही रविवार को दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा पर तीन दिन बाद सभी फ्लाइटें पहुंचीं। रविवार को दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए एक इंडिगो और दो फ्लाइटें स्पाइस जेट की पहुंची और वापस रवाना हुईं। वीरवार से शनिवार तक खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली और चंडीगढ़ से एक भी फ्लाइट नहीं आ पाई थी।
धुंध का मौसम होने से चलते वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को सभी फ्लाइटें रद्द रहीं। रविवार को फ्लाइटें आने से सैलानियों ने भी राहत की सांस ली है। पर्यटन सीजन के दौरान फ्लाइटें न आने से लोगों को यहां से वापस जाने के लिए बस या टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे समय की बर्बादी हो रही थी।
जानकारी के अनुसार पहली जनवरी को दिल्ली और चंडीगढ़ से पांच फ्लाइटें आनी थीं, जिसमें इंडिगो कंपनी की दो फ्लाइटें दिल्ली और एक चंडीगढ़ से, स्पाइस जेट कंपनी की दो उड़ानें दिल्ली से कांगड़ा आनी थी, लेकिन खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते सभी फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा थी। इसके अलावा शुक्रवार को भी इंडिगो कंपनी की तीन फ्लाइटें कांगड़ा हवाई अड्डा नहीं पहुंच पाईं। शनिवार को भी कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं आ सकी। उधर, कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि खराब मौसम और कम दृश्यता होने से चलते तीन दिन सभी फ्लाइटें रद्द रहीं। वहीं, रविवार को तीनों फ्लाइटें दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचीं।
विज्ञापन
दिल्ली से आने का किराया सस्ता, जाने का महंगा
दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा आने का किराया सस्ता है, जबकि यहां से जाने वालों को महंगी टिकट खरीदनी पड़ रही है। ऑनलाइन बुकिंग कंपनियों के अनुसार दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा का किराया 4500 से 5000 रुपये तक है। जबकि कांगड़ा से दिल्ली हवाई अड्डा वापसी का किराया 8000 रुपये से अधिक है।