फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advice to others to make parking, no arrangement in own office

Kangra News: औरों को पार्किंग बनाने की सलाह, खुद के कार्यालय में व्यवस्था नहीं

Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Advice to others to make parking, no arrangement in own office
धर्मशाला नगर निगम कार्यालय के बाहर खड़े वाहन। संवाद
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला लोगों को तो बहुमंजिला भवन बनाने के दौरान पार्किंग स्पेस रखने की सलाह देता है पर खुद के कार्यालय में पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं है। कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोगों को अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ता है। इतना ही नहीं, नगर निगम के अधिकारियों के वाहन भी सड़क के किनारे ही खड़े होते हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला कार्यालय में जहां पार्किंग बनाई गई है वहां भी केवल दो से तीन वाहन ही खड़े हो सकते हैं। पहले इस पार्किंग को नगर निगम ने अपना स्टोर बना रखा था और वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा किया जाता था।
विज्ञापन


नगर निगम धर्मशाला कार्यालय में पार्किंग की जगह कम है। मगर चरान खड्ड के पास नगर निगम का नया कार्यालय बन गया है। जल्द ही वहां पर शिफ्ट कर लिया जाएगा। इसके बाद पार्किंग की कोई परेशानी नहीं होगी। नए कार्यालय में पार्किंग के लिए काफी स्थान हैं। - जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed