{"_id":"690a5dda05ff7930d708acae","slug":"adventure-activities-to-begin-in-bill-pattiyan-kangra-news-c-95-1-kng1004-204177-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिल पट्टियां में शुरू होंगी साहसिक गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिल पट्टियां में शुरू होंगी साहसिक गतिविधियां
विज्ञापन
धर्मशाला। उपमंडल ज्वालामुखी के बिल पट्टियां पैराग्लाइडिंग साइट पर साहसिक गतिविधियां शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब सड़क सुविधा उपलब्ध होने के बाद संबंधित ऑपरेटरों की ओर से मार्शल तैनाती के लिए पर्यटन विभाग से अनुमति मांगी गई है।
जिला प्रशासन ने इस संबंध में उपमंडल स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है, जो साइट पर मार्शलों की नियुक्ति सुनिश्चित करेगी।
जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में अब बीड़-बिलिंग, इंद्रूनाग और बिल पट्टियां ही पैराग्लाइडिंग की सक्रिय मान्यताप्राप्त साइटें रह गई हैं। नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट को सेना द्वारा रेड जोन घोषित कर अनुमति न मिलने के कारण इसे डिनोटिफाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिल पट्टियां साइट को वर्ष 2021 से विकसित किया जा रहा है और अब सड़क सुविधा उपलब्ध होने के साथ साहसिक गतिविधियों की शुरुआत को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि मार्शल तैनाती और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद यहां पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी।