फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advance bookings are on the rise at salons... 25% discount available

Kangra News: सैलूनों में एडवांस बुकिंग का दौर... 25 फीसदी मिल रही छूट

Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Advance bookings are on the rise at salons... 25% discount available
धर्मशाला/लंबागांव/ज्वालामुखी। जिले में करवाचौथ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाएं सैलून व पार्लरों बुकिंग करवा रहीं है, वहीं संचालक भी उनके लिए विशेष ऑफर और सेवाओं में 25 फीसदी तक छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन

सैलूनों के संचालकों के अनुसार बड़ी संख्या में महिलाएं अब तक एडवांस बुकिंग करवा रही हैं। इस दौरान फेशियल, हेयर स्पा, केराटिन, नाखून आर्ट और बोटॉक्स जैसी सेवाओं पर 20 से 25 फीसदी तक छूट दी जा रही है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए त्योहार से पहले ही महिलाओं ने अपने कपड़े बुटीक में स्टिचिंग के लिए छोड़ दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले के सैलून और पार्लरों में 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। संचालकों का कहना है कि 10 में से पांच महिलाएं एडवांस बुकिंग के लिए कह रही हैं। इस दौरान धर्मशाला के पार्लरों में 20 से 25 फीसदी तक छूट दी जा रही है। फेशियल 700 से 4,000 रुपये तक करवा सकते हैं, हेयर स्पा 500 रुपये से शुरू है, जबकि केराटिन 3000 रुपये और नाखून का आर्ट 2000 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी लगाने के भी करवाई जा रही बुकिंग
करवाचौथ को लेकर मेंहदी सहित अन्य कामों के लिए महिलाओं ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इसमें छूट भी दी जा रही है।

फेशियल, ब्लीच और डिटेन आदि के लिए 3,500 रुपये में पैकेज, वैक्स और सहित अन्य चीजें 2,000 रुपये में केज और हेयर ट्रीटमेंट 6,500 और 7,500 मेंके पैकेज में उपलब्ध है। - नदीम अली, संचालक, द हेयर केस्टल सैलून कोतवाली

करवाचौथ पर महिलाओं को 25 फीसदी छूट दी जा रही है। 40 से 50 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। छूट के साथ फेशियल 700 रुपये से शुरू है। लक्की, संचालक, सैलून दाड़ी


मेहंदी, फेशियल और हेयर स्टाइलिंग पर खास ऑफर रखे हैं, ताकि हर महिला त्योहार में अच्छे से सज सके सके। -चेतन, सैलून ज्वालामुखी
महिलाएं पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न टच भी चाहती हैं। सैलून में 1,000 से 5,000 रुपये तक के पैकेज तैयार किए हैं, जिनमें मेकअप, हेयर स्पा, मेहंदी और ड्रेसिंग की पूरी तैयारी शामिल है। - अशोक कुमार, संचालक, सैलून ज्वालामुखी


स्किन केयर सेवाओं पर 20 फीसदी छूट रहेगी। इस साल कारोबार में बढ़ोतरी हुई है, जो एक सकारात्मक संकेत है। - सुमन, संचालक, सैलून अपर लंबागांव

ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई ऑफर नहीं दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में त्योहार को लेकर सैलून जाने का क्रेज बढ़ा है। शशि कुमारी, संचालक, सैलून अपर लंबागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed