फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Administration removed illegal occupation from government land in Mand Ghandra

मंड घंडरा में प्रशासन ने हटाया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा

Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Administration removed illegal occupation from government land in Mand Ghandra
इंदौरा के अधीन पड़ती ग्राम पंचायत घंडरा के गांव मंड घंडरा में सरकारी भूमि पर कब्जे को हटाते हुए ज? - फोटो : Kangra
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के अधीन पंचायत घंडरा के गांव मंड घंडरा में एसडीएम इंदौरा की अगुवाई में टीम ने एक परिवार की ओर से अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी 44 कनाल भूमि को कब्जाधारियों से मुक्त करवाया।
विज्ञापन

टीम में एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम, थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल थे। एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि यह मामला नायब तहसीलदार कोर्ट इंदौरा में विचाराधीन था, जिस पर पूरी न्यायिक प्रक्रिया के इन कब्जाधारियों को अपने मकान व जमीन खाली करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन कब्जाधारियों ने इस जमीन को खाली नहीं किया। वहीं वीरवार को कार्रवाई करते हुए प्रशासन और पुलिस ने कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त करवा कर हल्का पटवारी के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं कब्जाधारियों के परिवार में छोटे-छोटे बच्चों व सर्दी के मौसम को देखते हुए परिवार के रहने के लिए घर के एक हिस्से को कुछ समय के लिए खाली नहीं करवाया गया है। परंतु कुछ दिनों के उपरांत उसको भी खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed