फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Administration failed on the ground... Sanjeevani rained from the sky

Kangra News: धरातल पर प्रशासन नाकाम...आसमान से बरसी संजीवनी

Sat, 28 Sep 2024 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Administration failed on the ground... Sanjeevani rained from the sky
सूखने की कगार में पर मैक्लोडगंज की डलझील। संवाद
धर्मशाला। प्रदेश के हजारों लोगों के आस्था का केंद्र मैक्लोडगंज की पवित्र डल झील में हो रहे रिसाव के चलते मछलियों को बचाने में जहां अभी तक प्रशासन कोई प्रयास नहीं कर पाया है, लेकिन भगवान ने उनकी जान बचाने के लिए बारिश कर थोड़ी से राहत जरूर दी है।
विज्ञापन

करीब चार दिन पहले एसडीएम धर्मशाला में बैठक कर नगर निगम को डल झील में हो रहे रिसाव के चलते कम हो जल स्तर के चलते मछलियों को बचाने के लिए पानी के स्रोत के पास छोटा तालाब बनाने के लिए कहा था। ताकि झील की हजारों मछलियों को बचाया जा सके, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी डल झील में कोई तालाब नहीं बनाया गया है। हालांकि बुधवार से शुक्रवार तक हुई बारिश में डल झील में पानी भर गया, इससे मछलियों की जान बच सकी।
विज्ञापन

2017 से मैक्लोडगंज की डल झील में रिसाव हो रहा है, जिसके चलते यह खाली हो जाती है। एक बार तो प्रशासन ने मछलियों को खड्ड में शिफ्ट कर दिया था। ताकि इनकी जान बच सके। अभी तक डल झील के रिसाव को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर 4.67 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है, लेकिन इसके परिणाम शून्य ही नजर आ रहे है। वहीं, लोगों ने भी कई बार इस डल झील के रिसाव को रोकने के लिए सरकारों को गुहार भी लगाई है। इस बार भी 11 सितंबर को हुए राधाष्टमी के शाही स्नान से पहले झील में रिसाव शुरू हो गया था। स्नान को सफल बनाने के लिए इसमें जल शक्ति विभाग की ओर टैंक से पानी छोड़ कर झील को भरा गया, लेकिन अब डल झील सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धर्मशाला में संजीव भोट ने कहा कि डल झील में छोटा तालाब बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को बोला था। अब लोक निर्माण विभाग से मछलियों को बचाने के लिए छोटा तालाब बनाने के लिए कहा जाएगा। ताकि झील की मछलियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed