फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Adarsh, winner of three gold medals, welcomed at school

Kangra News: तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले आदर्श का स्कूल में स्वागत

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Adarsh, winner of three gold medals, welcomed at school
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकड़ी (बैजनाथ) के छात्र आदर्श ने राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्हें इस प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ एथलीट भी चुना गया। यह प्रतियोगिता जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 26 से 28 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित हुई थी। आदर्श ने 100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य चंद्र पाल राणा और समस्त विद्यालय कर्मचारीगण ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने आदर्श को स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनके प्रशिक्षक नवीन राणा ने बताया कि आदर्श का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो जनवरी में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article