{"_id":"62a0ee35c09ba5591464626e","slug":"active-before-prime-minister-narendra-modi-s-visit-kangra-news-sml411517216","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से निगम-स्मार्ट सिटी के सुस्त अफसरों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से निगम-स्मार्ट सिटी के सुस्त अफसरों ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में काफी समय से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्य धीमी गति से चल रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह प्रस्तावित दौरे ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारियों को एक्शन मोड में ला दिया है।
स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में स्मार्ट रोड, स्ट्रीट लाइटों, रेन शेल्टरों के कार्य में विभाग का लंबे समय से रवैया काफी सुस्त दिख रहा था। अब पीएम मोदी के दौरे से किसी भी प्रकार की फटकार से बचने के लिए पहले ही इन परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य कर अंजाम दे रहे हैं।
वहीं, नगर निगम में भी लंबे समय से लंबित पड़े कामों को लेकर निगम के जरनल हाउस में चर्चाएं की जाती रही हैं। चाहे मुद्दा सड़क किनारे अतिक्रमण का हो या सफाई व्यवस्था सुधारने का। अब निगम अधिकारियों ने धरातल पर जाकर इन पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम ने हटाए सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले
सड़क किनारे डेेरा जमाए अतिक्रमणकारियों हटाने का मुद्दा लंबे समय से निगम के जरनल हाउस में उठाया जा रहा था, लेकिन निगम की ओर से इस विषय पर बार-बार चर्चा करने के बाद भी इसे लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया था, लेकिन पीएम दौरे से पहले निगम ने कदम उठाते हुए गांधी पार्क, अस्पताल और कचहरी के अवैध कब्जे करने वाले दुुकानदारों को हटा दिया है।
स्मार्ट रोड के काम को मिली गति, रेन शेल्टरों के काम को पूरा करने का प्रयास
स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट रोड का काम शुरू से ही गले का फांस बना हुआ है। शुरू से ही कछुआ चाल में चल रहे स्मार्ट रोड के काम को भी पीएम दौरे को लेकर गति प्रदान की गई है। मौजूदा समय में बस स्टैंड, निगम कार्यालय के सामने युद्धस्तर पर स्मार्ट रोड का काम किया जा रहा है। हालांकि पीएम दौरे से पहले काम पूरा तो नहीं होगा, लेकिन स्मार्ट रोड के कार्य में खाली पड़ी जगहों में मिट्टी भरी जा रही है, ताकि प्रधानमंत्री दौरे के दौरान सड़क बिल्कुल साफ दिखे। वहीं, धीमी गति से चल रहे रेन शेल्टरों के कार्यों को भी गति प्रदान की गई है। स्मार्ट सिटी की मानें तो पीएम दौरे से पहले प्रयास भवन, अस्पताल और बीएड कॉलेज के पास बने रेन शेल्टरों का काम पूरा किया जाएगा।
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री दौरे को लेकर चल रही निगम की तैयारियां
नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया ने बताया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान धर्मशाला को सुंदर बनाने में निगम प्रयासरत है।