{"_id":"66f6afeea3a5df8f570c504a","slug":"action-will-be-taken-against-lokmitra-centers-charging-arbitrary-prices-sdm-kangra-news-c-95-1-kng1004-148749-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने दाम वसूलने वाले लोकमित्र केंद्रों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने दाम वसूलने वाले लोकमित्र केंद्रों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
Fri, 27 Sep 2024 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल में लोकमित्र केंद्रों में लोगों से पैन कार्ड, आधार कार्ड और राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदन करने पर मनमाने रेट वसूलने की शिकायतों का स्थानीय प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि लोकमित्र केंद्रों की ओर से प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की दरें पहले से ही प्रदेश सरकार ने निर्धारित की हैं। बावजूद इसके, लोकमित्र केंद्र संचालकों की ओर से मनमर्जी के रेट वसूलना आदेशों की उल्लंघन है। सभी लोकमित्र केंद्रों के संचालकों को अपने केंद्र के बाहर और अंदर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी लोकमित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और रेट लिस्ट नहीं पाए जाने या मनमाने रेट वसूल किए जाने की शिकायत मिलने पर उन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से लोकमित्र केंद्रों की ओर से दी जाने वाली किसी भी सेवा का शुल्क तय की गई दरों के अनुसार चुकाने और रेट लिस्ट से अधिक राशि मांगने पर लोकमित्र केंद्र संचालक की शिकायत लिखित रूप से उपमंडलाधिकारी कार्यालय में करने का आग्रह किया है ताकि ऐसे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।