फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused of stealing canter from 45 miles arrested in Patiala, one absconding

45 मील से चोरी का आरोपी कैंटर सहित पटियाला में दबोचा, एक फरार

Sat, 08 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing canter from 45 miles arrested in Patiala, one absconding
पटियाला में चोरी के लिए प्रयोग की गई गाड़ी के साथ आरोपी व शाहपुर पुलिस। - फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के 45 मील से 24 दिसंबर की रात को चोरी हुई कैंटर को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। जिला पुलिस ने चोरी के मामलों की छानबीन के लिए एसआईटी का गठन किया था। कमेटी ने मामले की जांच करते हुए चोरी की गाड़ी को पंजाब के पटियाला से बरामद किया है। इस गाड़ी को कब्जे में लेने के लिए शाहपुर थाना के एएसआई पवन गुप्ता और नवीन कुमार को पटियाला भेजा गया था।
विज्ञापन

टीम ने वहां जाकर मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। इसके साथ ही कैंटर की चोरी में प्रयोग की गई गाड़ी को भी मोहाली के बनूर से बरामद किया है। अब पुलिस को उम्मीद है कि कांगड़ा जिले में हुई अन्य चोरियों की वारदातों को सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद ने बताया कि आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र जयचंद निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फरार आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बनूर, मोहाली के रूप में हुई थी। शाहपुर थाने में चोरी का मामला ननीव कुमार निवासी रजोल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में करीब 12, 13 मामले गाड़ी चोरी के दर्ज हैं। आरोपी कांगड़ा के एक गोदाम में सामान की सप्लाई करने आते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed