{"_id":"68487d10d9438d480307a9d4","slug":"accused-of-online-fraud-arrested-from-bihar-kangra-news-c-95-1-kng1004-180663-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ऑनलाइन ठगी का आरोपी को बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ऑनलाइन ठगी का आरोपी को बिहार से गिरफ्तार
Wed, 11 Jun 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। जिला पुलिस नूरपुर ने साढ़े तीन लाख रुपये के करीब ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। कुलदीप राज गुप्ता निवासी जसूर ने 8 अप्रैल 2025 को नूरपुर पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने ऑनलाइन माध्यम से उसके बैंक खाते से 3,56,799 रुपये की राशि निकाल ली।
पुलिस ने मामले में त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए और गहनता से जांच के दौरान इस साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर उन्हें विभिन्न राज्यों में भेजा। इस टीम के लगातार प्रयासों के चलते 9 जून 2025 को इस मामले में संलिप्त आरोपी अजीत कुमार निवासी खेतलपुरा थाना सारे, जिला नालंदा, बिहार को राज्य के खेतलपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस टीम आरोपी के साथ नूरपुर थाने पहुंची।
उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।