फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused convicted in cheque bounce case.

Kangra News: चेक बाउंस के मामले में आरोपी दोषी करार

Fri, 25 Sep 2026 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Sep 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Accused convicted in cheque bounce case.
धर्मशाला। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-द्वितीय देहरा गौरव चौधरी की अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक की 62,038.50 रुपये की देनदारी से जुड़े चेक बाउंस मामले में प्रतिवादी को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी करार दिया है।
विज्ञापन

दोषी की सजा पर अदालत में 5 अक्तूबर को सुनवाई होगी। बैंक की ढलियारा शाखा की शिकायत के अनुसार क्षेत्र के ही प्रतिवादी ने बैंक से ऋण लिया था। ऋण खाते की देनदारी चुकाने के लिए उसने 30 जनवरी 2023 को 62,038.50 रुपये का चेक जारी किया।
विज्ञापन

बैंक में प्रस्तुत करने पर पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। बैंक ने 4 फरवरी 2023 को कानूनी नोटिस भेजकर राशि चुकाने की मांग की लेकिन निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद 16 मार्च 2023 को अदालत में शिकायत दायर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवादी ने बैंक से ऋण लेने और चेक पर अपने हस्ताक्षर होने की बात स्वीकार की लेकिन चेक जारी करने से इन्कार करते हुए इसे सुरक्षा चेक बताया। अदालत ने उसे बचाव में साक्ष्य पेश करने का अवसर दिया लेकिन उसकी ओर से कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया।
अदालत ने कहा कि चेक पर हस्ताक्षर स्वीकार किए जाने के बाद कानून के तहत यह धारणा बनती है कि चेक कानूनी देनदारी चुकाने के लिए जारी किया गया था। आरोपी इस धारणा को संभावित बचाव के आधार पर खारिज कर सकता था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका।

अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल सुरक्षा चेक होने का दावा दायित्व से मुक्त नहीं करता। यदि चेक की तारीख पर ऋण या किस्त की देनदारी मौजूद थी और उसका भुगतान नहीं किया गया तो चेक बाउंस होने पर धारा 138 के तहत कार्रवाई हो सकती है। इसके आधार पर अदालत ने बैंक का मामला संदेह से परे साबित मानते हुए प्रतिवादी को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed