फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accident happened near Gugga temple on Haripur-Bankhandi road

बस का पिछला टायर खुला, बड़ा हादसा टला

Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accident happened near Gugga temple on Haripur-Bankhandi road
हरिपुर-वनखड़ी मार्ग पर खुला एचआरटीसी बस का एक टायर। - फोटो : Kangra
गुलेर (कांगड़ा)। क्षेत्र में वीरवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का टायर चलते-चलते ही खुल गया। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जहां पर यह घटना घटी, वहां से बस करीब 100 मीटर से भी आगे तक आ गई थी और बस का टायर खुलकर पीछे ही रह गया था। घटना हरिपुर-बनखंडी सड़क मार्ग की है, जहां चौगान के नजदीक गुग्गा मंदिर के साथ चलती हुई बस का टायर खुल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी अतुल महाजन निवासी हरिपुर ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 8:15 पर जब देहरा से नंदपुर की ओर निगम की बस जा रही थी तो गुग्गा मंदिर के नजदीक बस का टायर खुल गया। यह टायर बस के पीछे का था और उनके घर के समीप आकर चालक ने बस रोक दी थी। वहीं चालक का कहना है कि उन्हें बस के पीछे के हिस्से से जोरदार आवाज सुनने को मिली थी। इस पर उन्होंने तुरंत सड़क के किनारे बस को रोक दिया तथा जब नीचे उतर कर देखा तो बस का पिछला टायर खुल गया था। इस बारे में जब क्षेत्रीय प्रबंधक देहरा कुशल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यह घटना पेश आई है। इस पर उन्होंने इसको लेकर जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई तकनीकी खराबी वर्कशॉप में रिपेयर के दौरान रही होगी तो संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed