{"_id":"69a1faad44f33bdb5108bf07","slug":"abvps-protest-outside-dcs-office-kangra-news-c-399-dsl1011-435388-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डीसी दफ्तर के बाहर एबीवीपी का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डीसी दफ्तर के बाहर एबीवीपी का हल्ला बोल
विज्ञापन
धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय में मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। अमर उजाला
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के हालिया निर्णयों को छात्र और प्रदेश हित के विरुद्ध बताते हुए जमकर नारेबाजी की और रोष प्रकट किया।
एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षाएं नजदीक होने के बावजूद छात्र अपनी कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी प्रशासनिक खामियों को छिपाने के लिए मनमाने फैसले ले रही है, जिससे प्रदेश का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है।
विद्यार्थी परिषद ने विशेष रूप से सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने और कम छात्र संख्या वाले स्कूलों व कॉलेजों को मर्ज करने के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई। अभिनव चौधरी ने कहा कि इन फैसलों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास टूट रहा है। इसके साथ ही, परिषद ने छात्र संघ चुनाव (एससीए) को तुरंत बहाल करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ये छात्र विरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो एबीवीपी आने वाले समय में पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी।