फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Abhay became the winner in 400 meters race of BEd College

बीएड कालेज की 400 मीटर दौड़ में अभय विजेता

Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Abhay became the winner in 400 meters race of BEd College
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में बीएड कॉलेज की वार्षिक एथेलेटिक मीट में आनंद लेते हुए प्रशिक्षु छ? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्य प्रोफेसर सपना बंटा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विधायक विशाल नैहरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने महाविद्यालय के विकास के लिए अपनी विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 400 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अभय कुमार, रूपचंद और अंकुश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में नीतिका प्रथम, रीना कुमारी दूसरे और वंदना शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शॉटपुट प्रतियोगिता में दीक्षा सिलवानी, प्रज्ञा ठाकुर और दीक्षित अंगारिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की इसी प्रतियोगिता के तहत अभिषेक कौंडल प्रथम, अभिलाष ठाकुर द्वितीय और सुनील तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में गांधी सदन प्रथम, कलाम सदन द्वितीय और टैगोर सदन तीसरे स्थान पर रहा। लंबीकूद के छात्र वर्ग में पंकज, पारस चौधरी और अमन कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में रमा देवी ने प्रथम, संधीरा ने द्वितीय और अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में सुभाष ने प्रथम, प्रिंस चौधरी ने द्वितीय और निशांत डोगरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में रमा देवी प्रथम, रीना कुमारी द्वितीय और अनीता तृतीय स्थान पर रही। त्रिपद दौड़ स्पर्धा के छात्रा वर्ग में कंचन ठाकुर और स्नेह लता प्रथम, सोनू बाला, तमन्ना कुमारी द्वितीय और भारती तथा कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में पारस चौधरी, पंकज कुमार और अभय कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी की अंतिम स्पर्धा में छात्र वर्ग का गांधी सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय और टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान, कलाम सदन ने द्वितीय और टैगोर सदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महात्मा गांधी सदन को प्रथम और विवेकानंद सदन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट खिलाड़ी में पंकज और पारस, जबकि उत्कृष्ट खिलाड़ी छात्रा वर्ग में नीतिका और रमा को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में बीएड कॉलेज की वार्षिक एथेलेटिक मीट में 400 मीटर दौड़ में एक दूसरे से

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में बीएड कॉलेज की वार्षिक एथेलेटिक मीट में 400 मीटर दौड़ में एक दूसरे से- फोटो : Kangra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed