फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A wave of faith even in the rain showers

Kangra News: बारिश की बौछारों में भी आस्था की लहर

Thu, 31 Jul 2025 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 31 Jul 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith even in the rain showers
कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर में बुधवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। -स्रोत : जागरूक पाठक
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। जिला कांगड़ा में जारी भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। श्रावण अष्टमी मेलों के छठे दिन बुधवार को जिले के तीनों प्रमुख शक्तिपीठों ज्वालामुखी, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम और श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में लगभग 38 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। सबसे अधिक भीड़ ज्वालामुखी मंदिर में देखने को मिली। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि पांचवें मेले पर श्रद्धालुओं ने 4,41,432 रुपये माता के चरणों में अर्पित किए गए। छठे दिन लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

उधर, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी छठे दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को करीब 9 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर प्रवेश व निकास द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और नारियल चढ़ाने व बाणगंगा में स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि बारिश के बावजूद भी कई श्रद्धालु स्नान करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर अधिकारी नीलम राणा के अनुसार छठे मेले पर 8 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए, जबकि पांचवें दिन 1,44,203 रुपये का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया गया। मंदिर प्रांगण में तीन समय के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को भोजन की परेशानी न हो।


ज्वालामुखी में तीन दिन 24 घंटे खुले रहेंगे कपाट
ज्वालामुखी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अब तीन दिन तक 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि छठी, सप्तमी और अष्टमी तिथियों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर के कपाट 24 घंटे दर्शन के लिए खुले रखने का फैसला लिया है। सुरक्षा, सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी और पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed