फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A true friend is the one who helps in times of trouble: Sudarshancharya

सच्चा मित्र वही है जो विपत्ति में काम आए : सुदर्शनाचार्य

Sat, 19 Jul 2025 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Jul 2025 08:42 AM IST
विज्ञापन
A true friend is the one who helps in times of trouble: Sudarshancharya
थुरल के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते भक्तजन। -संवाद
थुरल (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रहा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन स्वामी सुदर्शनाचार्य मधुसूदन ने प्रवचन में कहा कि सच्चा मित्र वही है जो विपत्ति में काम आए। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा का सत्कार कर मित्र धर्म निभाया। परमात्मा का नाम सुमिरन ही सभी विपत्तियों और पापों का नाश करने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुदामा ने सुमिरन किया और श्रीकृष्ण ने उनकी पुकार सुनकर कल्याण किया। कथा में भगवान के सोलह हजार एक सौ आठ विवाहों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि वेद के एक लाख मंत्रों में अस्सी हजार कर्म कांड, सोलह हजार उपासना कांड और चार हजार ज्ञान कांड के हैं। उपासना कांड के मंत्र ही भगवान की सोलह हजार पत्नियां बनकर प्रकट हुईं।
विज्ञापन

स्वामी सुदर्शनाचार्य ने कहा कि अहंकारयुक्त दान मनुष्य को नीच योनि में पहुंचा देता है। राजा नृग ने अहंकार से गौ दान किया और उन्हें गिरगिट की योनि प्राप्त हुई। दान, पुण्य, जप और तप को भगवान को अर्पित करने से ही कल्याण होता है। दान अपने से श्रेष्ठ को दिया जाता है, जो लोक और परलोक दोनों को सुधारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पृथ्वी को धारण करने वाले सात स्तंभ हैं गो माता, विप्र देव, वेद, भगवान, सती नारी, सत्य बोलने वाला मनुष्य, निर्लोभी और दानशील प्राणी। इनकी पुकार सुनकर ही परमात्मा प्रकट होते हैं। क्षमा वीर पुरुष का लक्षण है। भृगु ऋषि ने भगवान विष्णु के वक्षस्थल पर प्रहार किया, फिर भी उन्होंने क्षमा कर दी। इसी कारण भगवान विष्णु सभी देवताओं में श्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed