{"_id":"699f572de0e658321a087987","slug":"a-taxi-fell-into-a-ditch-while-saving-nilgais-a-major-accident-was-averted-kangra-news-c-399-dsl1012-434645-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नीलगायों को बचाते ढांक में गिरी टैक्सी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नीलगायों को बचाते ढांक में गिरी टैक्सी, बड़ा हादसा टला
Thu, 26 Feb 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बणी में पलटी हुई कार। जागरूक पाठक
परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत बणी-परागपुर मार्ग पर बुधवार तड़के एक टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी ढांक में जा गिरी। इस हादसे में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत यह रही कि टैक्सी चालक और सवारी दोनों सुरक्षित हैं।
टैक्सी चालक नीरज चंदेल ने बताया कि वह सुबह करीब 3:00 बजे चंडीगढ़ से एक सवारी को लेकर माता बगलामुखी मंदिर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक जंगली नीलगायों का झुंड आ गया। जानवरों को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में चालक के हाथ में मामूली चोट आई है, जबकि सवारी को कोई खरोंच नहीं लगी।
हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग (परागपुर) के सहायक अभियंता राजन कौशल ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिह्नित स्थान पर जल्द ही चेतावनी और सुरक्षा बोर्ड लगाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।