फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A portion of the highway collapsed due to digging for the construction of a private building

Kangra News: निजी भवन के निर्माण की खोदाई के कारण हाईवे का हिस्सा धंसा

Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A portion of the highway collapsed due to digging for the construction of a private building
देहरा में एनएच किनारे खोदाई के कारण धंसा राजमार्ग का हिस्सा। स्त्रोत पाठक
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के खबली दोसड़का और केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच वीरवार शाम को एक निजी भवन के निर्माण की खोदाई के कारण नेशनल हाईवे-503 का करीब 25 मीटर हिस्सा धंस गया। राजमार्ग के किनारे निजी भूमि पर करीब दो माह से खोदाई का कार्य जेसीबी के माध्यम से चला हुआ था। खोदाई से राजमार्ग का कुछ हिस्सा तो धंसा ही साथ में सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी गिर गया। नजदीकी गांवों के लिए पानी की सप्लाई के लिए बिछा पाइप भी हवा में लटक गया है।
विज्ञापन

बिजली के खंभे से गिरने से आसपास के लडाणा और खबली दोसड़का सहित करीब 40-50 घरों की बिजली गुल हो गई है। उन्हें वीरवार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। वहीं, सड़क का हिस्सा धंसने से यातायात भी प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार देहरा के निकटवर्ती खबली दोसड़का और निर्माणाधीन केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर के बीच करीब दो माह से एक निजी भवन के निर्माण के लिए निचली तरफ खोदाई का कार्य चल जारी था। वीरवार शाम को खोदाई के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन धंसने से किनारे लगे क्रैश बैरियर भी हवा लटक गया। इसके बाद बिजली का खंभा गिर गया। इसकी वजह से करीब 100 मीटर लंबा स्पैन प्रभावित हुआ है। बिजली बोर्ड के एसडीओ शांति भूषण के अनुसार शुक्रवार सुबह तक बिजली बहाल हो पाएगी। उन्होंने माना कि बिजली का खंभा गिरने से करीब 40-50 घरों की बिजली चली गई है। वहीं, एनएच विभाग हमीरपुर के एक्सईएन हरिराम का कहना है कि भवन निर्माण करवाने वाले को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन



एक साल से एसडीओ का पद खाली
एनएच के देहरा उपमंडल में करीब एक साल से एसडीओ का पद रिक्त चल रहा है। यहां का अतिरिक्त कार्यभार जुखाला के एसडीओ के हवाले है। बड़ा सवाल है कि कई दिन से यहां खोदाई चल रही है लेकिन विभाग सड़क धंसने का इंतजार करता रहा। वीरवार को सड़क का एक हिस्सा धंसा तो विभाग की ओर से सर्वेयर भेजे गए। अब विभाग नोटिस भेजने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed