फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A playground will be built in every village of Kangra: Nishu Mongra

कांगड़ा के हर गांव में बनेगा खेल मैदान : नीशू मोंगरा

Mon, 25 Aug 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
A playground will be built in every village of Kangra: Nishu Mongra
कांगड़ा। हर गांव में एक खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके लिए युवा खिलाड़ी आवेदन दे सकते हैं। वे आवेदन को खेल व अन्य विभागों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ाएंगे। यह बात रविवार काे एपीएमसी जिला कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा ने कही। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गांवों में खेल मैदानों के लिए बेहद गंभीर हैं। इस दौरान पुराना कांगड़ा की एलुनिया बाबा सभा और अन्य लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। पुराना कांगड़ा में शेड के लिए बजट मुहैया करवाने पर एलुनिया बाबा सभा ने निशु मोंगरा का धन्यवाद किया। माेंगरा ने अपने कार्यालय में आज लगभग 100 समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कांगड़ा के पार्षद अनिल कुमार, कुलभूषण, सचिन, कमलजीत, हरीश, अंकुश, विशाल, कृष, लेखराज, साहिल, रविंद्र और अजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed