{"_id":"6862e179938c2d6ff606d84a","slug":"a-new-chapter-related-to-tapovan-assembly-with-cpa-conference-kangra-news-c-95-1-ssml1008-184000-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीपीए सम्मेलन के साथ तपोवन विधानसभा से जुड़ा नया अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीपीए सम्मेलन के साथ तपोवन विधानसभा से जुड़ा नया अध्याय
विज्ञापन
धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के पहले दिन
धर्मशाला। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (सीपीए) भारत क्षेत्र-॥ के आयोजन के साथ ही तपोवन विधानसभा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। तपोवन में यह पहला एवं ऐतिहासिक सम्मेलन है। छह माह बाद ही तपोवन विधानसभा परिसर में फिर से रौनक लौट आई है। बीते वर्ष 18 से 21 दिसंबर को यहां पर विधानसभा के शीत सत्र का आयोजन हुआ। सत्र के दौरान विस परिसर में खूबह चहल-पहल रही। उसके बाद से विधानसभा परिसर को बंद कर दिया। यह परिसर साल में 360 दिन बंद रहता है। महज चार से पांच दिन के शीतकालीन सत्र के दौरान ही यहां पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन होता है। अब सोमवार से शुरू दो दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के दौरान यहां तपोवन में काफी रौनक है।
रिमझिम बारिश के दौरान पूरे परिसर में छाते के साथ मेहमान माननीय, अधिकारी-कर्मचारी घूमते नजए आए। वहीं अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों के सरकारी स्टाफ ने भी बारिश की फुहारों का लुत्फ उठाया। दिन भर विधानसभा परिसर में स्थापित पानी की फव्वारों, चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पहाड़, ठंडी हवाओं ने यहां आने वाले मेहमान प्रतिभागियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दो दिन के सम्मेलन के बाद 2 जुलाई से यह परिसर आम जनता के लिए भी खुल रहा है। महज 30 रुपये के शुल्क पर कोई भी व्यक्ति विधानसभा परिसर में घूम सकता है। 14 फरवरी 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विस अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने इसका शिलान्यास और 25 दिसंबर 2006 को उद्घाटन किया था। उसके बाद सह यहां पर लगातार विस के शीत सत्र का आयोजन होता रहा है।
डॉ. हरवंश नारायण को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
राज्यसभा के उपसभापति डॉ हरिवंश नारायण सोमवार को धर्मशाला में अपना जन्मदिवस मनाया। हिमाचल प्रदेश विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सम्मेलन में इस बात की जानकारी साझा करते हुए उन्हें बधाई दी। सम्मेलन में भाग लेने आए अन्य प्रतिभागियों ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
पठानिया ने भविष्य में राष्ट्र स्तर के महत्वपूर्ण आयोजनों का आग्रह किया
विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष लोक सभा से तपोवन विधानसभा का इस्तेमाल राष्ट्रीय ई-विधान अकादमी के रूप में किए जा सकने की संभावनाओं को तलाशने बारे तथा भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम, युवाओं व पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन समेत राष्ट्र स्तर के महत्वपूर्ण आयोजनों को इस परिसर में आयोजित करने का आग्रह किया। पठानिया ने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय ई-विधान का शुभारंभ भी तपोवन भवन में हुआ था।
मनोज ने अपने समर्थकों के साथ परिधिगृह में डाली नाटी
हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ परिधिगृह धर्मशाला में नाटी डाली। इस दौरान गद्दी समुदाय के लोग अपने पारंपरिक परिधानों में नजर आए। इस मौके पर धर्मशाला से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी भी उपस्थित रहे। मनोज कुमार और देवेंद्र जग्गी ने अपने-अपने अंदाज में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत किया।
सीएम ने दल-बदल विरोधी कानून, पानी और जीएसटी का जोरदार तरीके से उठाया मुद्दा-
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दल-बदल विरोधी कानून, प्रदेश के पानी और जीएसटी का जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दल-बदल विरोधी कानून को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। हिमाचल में पांच नदियां बहती हैं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जाता है। सुक्खू ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और जब हम पंजाब का हिस्सा हुआ करते थे तो पंजाब ने तरक्की की। आज जब हमारे अधिकारों की बात आती है तो छोटा राज्य होने के चलते हमारी बातें दब जाती हैं।