{"_id":"6ae48a4390500a91560b95f4","slug":"a-message-to-students-to-remain-vigilant-against-inappropriate-activities-kangra-news-c-95-1-kng1020-264056-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विद्यार्थियों को अनुचित गतिविधियों के खिलाफ सजग रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विद्यार्थियों को अनुचित गतिविधियों के खिलाफ सजग रहने का संदेश
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल आलमपुर में शुक्रवार को बाल संरक्षण, बच्चों की सुरक्षा और उनके विरुद्ध अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जयसिंहपुर के सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुचित गतिविधियों और अपराधों के प्रति सजग रहने तथा ऐसी स्थिति सामने आने पर सहायता लेने का आह्वान किया।
पुलिस चौकी आलमपुर के प्रभारी नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संदिग्ध और अनुचित गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद मेहता, अधिवक्ता विपिन सकलानी, उनकी टीम के सदस्य जोगेश डोगरा, तृप्ता और मीनाक्षी सहित विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।