{"_id":"67f57b1f62d34ad1b2021248","slug":"a-fine-of-16-thousand-rupees-was-imposed-for-driving-a-car-at-high-speed-kangra-news-c-95-1-kng1004-172449-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तेज रफ्तार में कार चलाने पर 16 हजार रुपये लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तेज रफ्तार में कार चलाने पर 16 हजार रुपये लगाया जुर्माना
Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में पुलिस ने एक कार का रंग बदलकर तेज रफ्तार से चलाने के मामले में 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और कार को जब्त कर लिया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक नीले रंग की कार तेज रफ्तार से सड़क पर चल रही है, जिसके बाद पुलिस ने इस कार का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि कार का रंग आरसी में सफेद था लेकिन सड़क पर यह नीले रंग में चल रही थी। कार हरियाणा के यमुनानगर निवासी के नाम पंजीकृत थी और इसे धर्मशाला के समीपवर्ती दाड़ी का व्यक्ति चला रहा था। एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार का पीछा किया और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें रंग में बदलाव का पता चला। इसके बाद पुलिस ने करीब 16 हजार रुपये का चालान करते हुए कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन