{"_id":"605617718ebc3e8d1853cbe5","slug":"a-devotee-will-build-a-modern-shed-in-maa-jwala-ji-temple-kangra-news-sml3649134147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ज्वालाजी मंदिर में आधुनिक शेड बनवाएगा श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ज्वालाजी मंदिर में आधुनिक शेड बनवाएगा श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में माता के एक श्रद्धालु ने मंदिर की सीढ़ियों से लेकर मां के दरबार तक आधुनिक शेड बनाने की इच्छा व्यक्त की है। इससे मां के दरबार में आने वाले भक्तों को बारिश, तूफान-आंधी, गर्मी-सर्दी आदि के प्रभाव से बचाया जा सकेगा।
ज्वालामुखी बस अड्डे से बनी केनोपी से होकर मां के भक्त मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचते हैं, लेकिन मां के दरबार की सीढ़ियों से लेकर मुख्य मंदिर तक यात्रियों को धूप, बारिश और आंधी से गुजरकर पहुंचना पड़ता है। श्रद्धालु ने पुजारी करुणेश से संपर्क कर मंदिर न्यास ज्वालामुखी के पास इसको लेकर एक प्रस्ताव भी भेजा है।
मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्यों और अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर मौखिक तौर पर अस्थायी स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं, शेड की ड्राइंग और इस निर्माण कार्य के लिए जिलाधीश कांगड़ा की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए आवेदन करने को कहा गया है। जिलाधीश कांगड़ा से स्वीकृति के बाद श्रद्धालु इस विकास कार्य को करवा सकेगा। अनुमान है कि इस कार्य के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक खर्च होगा। माता के इस भक्त ने अपने साथ तकनीकी विभाग की एक टीम लाकर यहां की पूरी पैमाइश करवा ली है। इसकी एक ड्राइंग बनाकर मंदिर न्यास ज्वालामुखी के कार्यालय में जमा करवा दी है, ताकि जिलाधीश कांगड़ा से ड्राइंग की और निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद एक टीम भेजकर निर्माण सामग्री लाकर शीघ्र ही काम शुरू करवा सकें। मंदिर अधिकारी तहसीलदार निर्मल सिंह ने बताया कि मंदिर के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र शर्मा से श्रद्धालु ने मुलाकात कर ड्राइंग के अप्रूवल तथा निर्माण के लिए आवेदन किया है। शीघ्र ही मंदिर न्यास की बैठक में इस कार्य को स्वीकृति प्रदान करने के लिए जिलाधीश कांगड़ा कार्यालय भेजा जाएगा।