फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A brainstorming session was held in Dharamshala to strengthen the Congress at the booth level.

Kangra News: बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के लिए धर्मशाला में हुआ मंथन

Mon, 10 Nov 2025 07:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
A brainstorming session was held in Dharamshala to strengthen the Congress at the booth level.
धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा और अन्य। -स्रोत : पार्टी
धर्मशाला। ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मशाला विकास चर्चा प्रभारी एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने की। इस बैठक का केंद्र कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी बूथों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति को और सुदृढ़ बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रभारी के समक्ष साझा किए। प्रभारी अजय वर्मा ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए रणनीति पर सुझाव दिए और कहा कि हर कार्यकर्ता को कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वर्मा ने आश्वासन दिया कि ब्लॉक कांग्रेस के साथ मिलकर सभी व्यवहारिक सुझावों को अमल में लाया जाएगा ताकि संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को ब्लॉक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष हरभजन चौधरी, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और विश्वास जताया कि इसी एकता के बल पर आगामी समय में पार्टी धर्मशाला क्षेत्र में और सशक्त होकर उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed