फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वापस लेकर रहेंगे पाक अधिकृत कश्मीर : सिंघल

वापस लेकर रहेंगे पाक अधिकृत कश्मीर : सिंघल

Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
Kangra
Kangra Updated Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा/धर्मशाला। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय नेता अशोक सिंघल ने धर्मशाला में कहा कि धर्म परिवर्तन और लव जेहाद के नाम पर अब गलत गतिविधियां नहीं चलेंगी। भारत में विभिन्न संप्रदायों के लोग रहते हैं। इन विभिन्न संप्रदाय के लोगों को प्रलोभन देकर कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं करवा सकेगा। कांगड़ा में सिंघल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से अब पूरे विश्व में हिंदुओं को सम्मान मिलेगा। उनसे सवाल पूछा गया कि भारत ने कभी भी पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर शोर नहीं मचाया कि कश्मीर हमारा है। इसके जवाब में सिंघल ने कहा कि इस संदर्भ में 1990 में संसद में प्रस्ताव पारित कर आवाज उठाई गई थी। इससे पहले हमारे देश का कोई दबदबा नहीं था, इसलिए पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता था। अब हम पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

पुराना कांगड़ा के जैन मंदिर में मध्यप्रदेश के मोहन खेड़ा तीर्थ के जैन मुनी विश्वचंद्र मुनी विजय और राज्य मठ मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनमोहन दास के साथ पूजा अर्चना के लिए पहुंचे सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद सभी देशों में भारत का रुतबा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदुओं के लिए मानव अधिकार पूरे विश्व में नहीं हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। सिंगल जैन मंदिर में करीब 25 मिनट तक रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed