फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1.87 लाख गैस उपभोक्ता 15 तक लिंक करवाएं बैंक खाते

1.87 लाख गैस उपभोक्ता 15 तक लिंक करवाएं बैंक खाते

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश में डायरेक्ट सब्सिडी स्कीम फिर से शुरू होने से कांगड़ा जिले के दो लाख के करीब उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रदेश के दस जिलों में डीबीटीएल योजना लागू होने की घोषणा के बाद कांगड़ा के 38 फीसदी गैस उपभोक्ताओं को अपने खाते आधार कार्ड से लिंक करवाने पड़ेंगे। सरकार के आदेशानुसार 15 दिन के अंदर अब घरेलू गैस उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पूर्व में भी घरेलू गैस में मिलने वाली सब्सिडी को सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जमा करवाने की योजना शुरू की थी, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण सरकार की यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इस दौरान लाखों गैस उपभोक्ताओं ने अपने खातों को आधार नंबर से लिंक भी नहीं करवाया था। अब दोबारा योजना लागू करने की घोषणा के बाद कांगड़ा जिले के करीब 1 लाख 87 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अपने बैंक खाते आधार नंबर से लिंक करने होंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सुदेश मोक्टा ने बताया कि कांगड़ा में वर्तमान समय में 3,93,973 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिन्हें उपदान पर एलपीजी गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें से करीब 62 फीसदी उपभोक्ताओं के बैंक खाते ही केवल आधार नंबर से लिंक हैं, जबकि 38 फीसदी उपभोक्ताओं ने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। जिन उपभोक्ताओं के बैंक खाते आधार नंबर से नहीं जुड़े हैं, वह 15 नवंबर से पूर्व इस प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि घरेलू गैस में मिलने वाला उपदान उन्हें मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed