फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीयू स्थापना को सीएम से करूंगा बात : राणा

सीयू स्थापना को सीएम से करूंगा बात : राणा

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने देहरा में उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। मीटिंग में प्रदेश कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। राणा ने उपमंडल देहरा में बरसात से हुए नुकसान को लेकर प्रशासन के उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्हें निर्देश दिए कि जो रास्ते बारिश से खराब हो गए हैं या बह गए हैं, उन्हें मनरेगा के तहत शीघ्र ठीक करवाया जाए। इस दौरान देहरा में सीयू की स्थापना का शिगूफा भी उठा। उन्होंने कहा कि देहरा पिछड़ा क्षेत्र है। इस मामले पर वह सीएम वीरभद्र से बात करेंगे।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीर है। सरकार ने ऐसे लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से धन राशि पहुंचा दी गई है। विकास कार्यों को लेकर देहरा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके हाथों प्रताड़ित होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देहरा में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्र के भाजपा नेता खोखले दावे करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रचार एवं प्रसार समिति सदस्य संदीप झांसू ने कहा कि पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का अभी तक ठोस समाधान नहीं हुआ है और वे इस मसले को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह से बात करके इसका समाधान निकालेंगे। इस मौके पर एसडीएम देहरा विनय कुमार, डीएफओ जेसी कटोच, जसवां ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार, संदीप शर्मा, धर्म सिंह परमार, ब्रिगेडियर आरएस राणा, विधि चंद, नरोत्तम नरेश और सुरिंद्र वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed