फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सदवां क्षेत्र से दुकानदार लापता

सदवां क्षेत्र से दुकानदार लापता

Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
Kangra
Kangra Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुलयाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर मेंगांव सदवां क्षेत्र से एक दुकानदार के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार हंसराज पुत्र मुंशी राम निवासी सिंबली काली माता मंदिर के पास सदवां क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान करता है।
विज्ञापन

हंसराज दुकान बंद कर लगभग 8 बजे अपने घर पहुंच जाया करता था। लेकिन शनिवार रात वह घर नहीं पहुंचा। काफी समय बीत जाने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद पाया गया। मोबाइल पर स्विच आफ की सूचना से हंसराज के परिजन विचलित हो उठे तथा हंसराज को ढूंढने के लिए निकल पड़े। उसके बाद हंसराज के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। जब ग्रामीणों तथा परिजनों की ओर से हंसराज को तलाश किया जा रहा था तो औंदी-सिंबली सड़क पर हंसराज का टिफिन तथा खुला हुआ मोबाइल मिला। इससे परिजनों को शंका हुई कि कहीं हंसराज के साथ कोई अनहोनी या उसका किसी ने अपहरण न कर लिया गया हो। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 364 के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन को और तेज कर दिया है। डीएसपी राजीव अत्री ने कहा है कि पुलिस टीम हंसराज की तलाश में जुटी हुई है तथा जल्द ही इस केस को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान की पत्नी का निधन
कंडवाल (कांगड़ा)। पंचायत कंडवाल के पूर्व प्रधान नरेन्द्र कुमार की धर्मपत्नी शुभलता उर्फ नमिता का अचानक बीमारी के चलते 25 मई को स्वर्गवास हो गया। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसूर में आज बिजली बाधित रहेगी
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर विद्युत मंडल के तहत बिजली के रखरखाव तथा मरम्मत के चलते नूरपुर फीडर, एग्रो फीडर, कोटला फीडर के अंतर्गत न्याजपुर, चौगान, खुशीनगर, गही लगोड़, मिजग्रां, जसूर, छतरोली, बौड़, वासा वजीरा, भडवार, नागनी, कोटपलाड़ी, नगरोटा आदि क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल के नूरपुर एसडीओ एसकेराजू ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed