फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बस में सफर कर रही महिला के गहने चोरी

बस में सफर कर रही महिला के गहने चोरी

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी में एक महिला के चलती बस में गहने चोरी हो गए। महिला के गहने सूटकेस में रखे हुए थे। पीड़ित महिला बस में पंचरुखी से अपने घर खैरा जा रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला अपने मायके भरवाना में शादी में गई हुई थी। शुक्रवार को शादी में शिरकत के बाद वह अपने पति के साथ अपने घर खैरा वापस जा रही थी। लेकिन बस में गहने चोरी हो गए। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में महिला चंद्रेश कुमारी ने कहा कि वह अपने पति के साथ भरवाना शादी में आई हुई थी। शादी खत्म होने के बाद शुक्रवार को वह परिवहन निगम की एक बस में अपने घर खैरा वापस जा रहे थे। लेकिन बस में भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपना सूटकेस पीछे रख दिया और वह साथ ही थोड़ा आगे बैठ गए। लेकिन जब उन्होंने घर में सूटकेस खोला तो उसके अंदर रखे गहने नहीं थे। महिला ने कहा कि बस पंचरुखी में करीब 10-15 मिनट रुकी थी। अभी बस करीब 300 मीटर चली ही थी कि उसमें बैठे तीन चार अज्ञात लोग यह कहकर उतर गए कि पीछे उनका साथी छूट गया है। महिला का कहना है कि उसके करीब डेढ़ लाख के गहने चोरी हो गए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पंचरुखी पुलिस में दर्ज करवा दी है। उधर, चौकी प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed