फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीयू का हिस्सा देहरा में ही खुलेगा

सीयू का हिस्सा देहरा में ही खुलेगा

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने दो टूक कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा का हिस्सा यहीं पर ही खुलेगा। इसके साथ कोई समझौता नहीं होगा। पौंग डैम विस्थापितों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि वह विस्थापित परिवारों के साथ हैं। चाहे उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक क्यों न लड़नी पड़े। अनुराग रविवार को देहरा में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

केंद्र की यूपीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्होंने बीते दो वर्षों में 19वीं बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी करके महंगाई बढ़ाने का इंतजाम कर दिया है। इससे आम आदमी पर आने वाले दिनों में महंगाई की मार और पड़ेगी। अनुराग ने कहा कि यूपीए सरकार घोटालों की सरकार है, कांग्रेस के कार्यकाल में ही बोफोर्स तोप से लेकर हेलिकाप्टर खरीद में घूस के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हेलिकाप्टर की खरीद में घूस के मामले को दबाकर बैठी थी। लेकिन इटली सरकार ने इस घूसकांड से राज खोला है। अनुराग ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि इसके पीछे कौन से लोग, कौन सा परिवार व कौन सी पार्टी शामिल है, इसका जवाब देश की जनता जानना चाहती है। प्रदेश में चर्चित फोन टैप मामले में ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश सरकार के कार्यक्षेत्र में आता है, चाहे प्रदेश सरकार इसकी जांच करवाए या कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता संभालते ही विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों द्वारा कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर झूठे मामले दर्ज करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे भाजपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2014 के आम चुनावों में एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed