फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छात्रों ने किया चक्का जाम

छात्रों ने किया चक्का जाम

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में पढ़ने वाले विद्यार्थी दो सप्ताह से नगरोटा सूरियां वाया सलोल, लंज, तियारा, भडियाड़ा बस सेवा बहाल न होने पर भड़क गए। शुक्रवार को उन्होंन े एचआरटीसी के आरएम कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया। इस दौरान कालेज विद्यार्थियों ने लगभग दो घंटे धर्मशाला वाया चड़ी, घरोह, बंडी, शाहपुर यातायात को बाधित रखा और एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने एचआरटीसी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो सप्ताह से शाम के समय धर्मशाला से नगरोटा सूरियां बस सेवा बंद होने से सैकड़ाें विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस सेवा बंद होने पर पिछले शनिवार को भी विद्यार्थियों ने आरएम धर्मशाला से मिलकर बस सेवा बहाल करने की मांग की थी। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बस सेवा बहाल नहीं हुई। इसके चलते नगरोटा सूरियां, सलोल, लंज, तियारा, भडियाड़ा क्षेत्र से धर्मशाला आने वाले विद्यार्थियों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन की गलतियों के कारण विद्यार्थियों को हक के लिए सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करना पड़ा। जब तक प्रबंधन बस सेवा बहाल नहीं करेगा, तब तक विद्यार्थियों का आंदोलन जारी रहेगा। बस सेवा बहाली के लिए चक्का जाम करते रहेंगे। इस मौके पर नगरोटा सूरियां, सलोल, लंज, तियारा, भडियाड़ा और इसके आसपास से आने वाले विद्यार्थी पंकज कुमार, ज्योति देवी, शशि कुमार, रजनी वाला, अंजू, लक्ष्मी, नीना देवी, मोनिका, हिमानी, शिवानी, सौरभ, अंकुश कुमार, सीमा देवी, अमिता देवी, सीमा शर्मा, प्रिया, अमन कुमार, राजेश कुमार, पंकज शर्मा, अरूण, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, नरेश कुमार और अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed