{"_id":"30082","slug":"Kangra-30082-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्यों ने दी इस्तीफे की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्यों ने दी इस्तीफे की धमकी
Kangra
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के पंचायत समिति सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद होना शुरू कर दिया है। वीरवार को कांगड़ा जिला के बीडीसी सदस्यों की बैठक जिला परिषद के धर्मशाला स्थित सभागार में हुई। बीडीसी सदस्यों ने कहा कि अगर तीस दिन के भीतर प्रदेश सरकार ने कोई संतोषजनक फैसला नहीं लिया तो प्रदेश भर के पंचायत समिति सदस्य सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।
बैठक में बीडीसी सदस्यों ने प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा समिति के सदस्यों को मनरेगा व अन्य हेड के तहत करवाए जाने वाले कार्यों से वंचित करने के फैसले का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि तीन ग्राम पंचायतों से चुनकर आने वाले बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों को करवाने का हक छीनना सरासर अन्याय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार से पंचायत समिति सदस्यों के मानदेय को बढ़ाने की मांग की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक के उपरांत जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को एक ज्ञापन भी भेजा।
इस मौके पर पंचायत समिति धर्मशाला से प्रदीप कुमार, अनीश कुमार, नगरोटा बगवां से रजनीश कुमार, राजीव कुमार, अमर नाथ, स्नेह लता, किरण वाला, रवि शर्मा, रैत से गुरदेव, देसराज, नगरोटा सूरियां से सुमन लता, भेडू महादेव से सरोज पठानिया, बबली देवी, कांगड़ा से मंजु देवी, कमलजीत, आकाश बाहरी, दिनेश चौधरी, वर्षा सूद, फतेहपुर से पिंकी देवी, सलोचना देवी तथा सुमन लता समेत जिला के समस्त ब्लाकों से बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया।