{"_id":"29882","slug":"Kangra-29882-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Kangra
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को लगभग बीस हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला जी की पावन व अखंड ज्योतियों के दर्शन किए। छुट्टी वाले दिन रविवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लेकिन मंदिर न्यास के प्रबंध बौने पड़ गए।
तपती गर्मी में ज्यादा देर तक धूप में बच्चों सहित खड़े रहने के कारण श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर में शौचालयाें में पानी के अभाव में यात्रियों को परेशानी हुई। इस संदर्भ में पुजारी महासभा के प्रधान व मंदिर न्यासी नंदीश्वर शर्मा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए न्यास ने व्यापक प्रबंध किए हैं। एसडीएम एसके पराशर ने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर भी शेड बनाने की योजना मंदिर न्यास के विचाराधीन है। इसके अलावा यात्रियों के लिए पेयजल व शौचालयों की व्यापक व्यवस्था की गई है।