{"_id":"29561","slug":"Kangra-29561-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़कों पर बिफरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़कों पर बिफरे कांग्रेसी
Kangra
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। ब्लाक कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग उपमंडल डाडासीबा के अंतर्गत विभिन्न सड़कों की खस्ताहालत को लेकर महकमे के खिलाफ लामबंद होना शुरू कर दिया है।
जसवां कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र शर्मा, दिनेश पराशर, संजीव शर्मा, नरेश कुमार, सुरेश कुमार तथा गणेश कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि विभाग लेबर की कमी का तर्क देकर मात्र पैचवर्क का काम कर रहा है। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि टैरेस से चिंतपूर्णी सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे तथा बड़े वाहन गुजरते हैं। वहीं इन वाहनों से प्रदेश सरकार को लाखों का राजस्व टैक्स के रूप में प्राप्त होता है। शर्मा ने कहा कि चिंतपूर्णी सड़क के साथ लगते गांवों से जसवां क्षेत्र से दो कद्दावर नेता हैं, जो क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन दोनों नेताओं के होने के बावजूद भी जसवां क्षेत्र की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि गोरालधार से लेकर टैरेस तक सड़क पर जगह-जगह काफी गड्ढे पड़ चुके हैं। यही हालत टैरेस से डाडासीबा मार्ग की भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के विकास के दावे जसवां विस क्षेत्र में खोखले साबित हो रहे हैं।
शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जसवां क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने के लिये कारगर कदम उठाए जाएं अन्यथा जसवां की जनता को मजबूरन लोक निर्माण उपमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करना पड़ेगा।