फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   98 lakh lift drinking water scheme dedicated to the public in Thakurdwara

Kangra News: ठाकुरद्वारा में 98 लाख की उठाऊ पेयजल योजना जनता को समर्पित

Tue, 20 Oct 2026 08:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
98 lakh lift drinking water scheme dedicated to the public in Thakurdwara
मिलवां-बरोटा सड़क का निर्माण जारी, दो पुलों के लिए डीपीआर तैयार : मलेंद्र राजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गंगथ/डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के ठाकुरद्वारा में विधायक मलेंद्र राजन ने 98 लाख रुपये से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना जनता को समर्पित की। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मिलवां से बरोटा सड़क का निर्माण कार्य जारी है। पराल-ठाकुरद्वारा और त्योड़ा पत्तन पुलों के निर्माण के लिए डीपीआर उच्च स्तर पर भेज दी गई है। मिलवां पंचायत में शुगर मिल स्थापित करने का प्रस्ताव भी सरकार के समक्ष रखा गया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर आवश्यक धनराशि मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे। भूमि की उपलब्धता के आधार पर ओपन जिम और खेल मैदान विकसित करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे, ताकि युवाओं को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा स्कूल को इस वर्ष सीबीएसई से संबद्ध करवाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। इससे पहले मलेंद्र राजन ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंड मयाणी का दौरा कर विद्यार्थियों से मुलाकात की।

कार्यक्रम में ठाकुरद्वारा पंचायत प्रधान शम्मी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूप ठाकुर, राणा प्रताप, केवल कृष्ण फौजी, जुगल किशोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed