Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   95 check dams built in Nurpur Forest Division in one year; Rs 17.34 lakh spent

Kangra News: नूरपुर वन मंडल में एक साल में बने 95 चेकडैम, 17.34 लाख रुपये खर्च

Wed, 18 Nov 2026 11:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
95 check dams built in Nurpur Forest Division in one year; Rs 17.34 lakh spent
तपोवन (धर्मशाला)। धर्मशाला वन वृत के तहत नूरपुर वन मंडल में तीन वर्षों में चेक डैमों के निर्माण पर 17.34 लाख रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। यह जानकारी नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का के विधानसभा में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने लिखित रूप में सभा पटल पर रखी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नूरपुर वन मंडल में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 95 चेकडैम का निर्माण किया गया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में चेकडैम निर्माण के लिए कोई बजट आवंटित नहीं हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में भी एक नवंबर 2026 तक इस मद में कोई राशि आवंटित नहीं की गई है।
विज्ञापन

वन मंडल में 95 चेकडैम का निर्माण 17 स्थानों पर करवाया गया है। इनमें पत्थरों से बनाए गए चेकडैम के साथ रिटेनिंग वॉल और तार से बांधकर बनाए गए चेकडैम भी शामिल हैं। रे, ध्यानां, नंगल, थौड़ा, कोठीबड़ा, कोटला, भोल खास सहित विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक नवंबर 2026 तक नूरपुर वन मंडल में किसी भी चेकडैम का निर्माण कार्य अधूरा नहीं है। सभी 95 चेकडैम का निर्माण पूरा हो चुका है। इसलिए किसी भी अधूरे कार्य को पूरा करने की समयसीमा निर्धारित करने की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed