{"_id":"5c0c1032bdec22416c13e757","slug":"91544294450-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार जोरावर मैदान से पैदल नहीं जाएंगे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार जोरावर मैदान से पैदल नहीं जाएंगे फरियादी
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। इस बार तपोवन विधानसभा सत्र के दौरान अपनी समस्या लेकर आने वाले आम लोगों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को जोरावर मैदान से पैदल नहीं जाना पड़ेगा। प्रशासन ने पहली बार जोरावर मैदान से विधानसभा परिसर के ऊपरी गेट तक 35 सीटर शटल बस चलाने का फैसला लिया है। इससे बुजुर्गों व दिव्यांगों सहित सभी लोगों को राहत मिलेगी।
दरअसल जोरावर मैदान से विस परिसर के ऊपरी गेट की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। विधानसभा के सत्र के दौरान बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों को जोरावर मैदान में रोक दिया जाता है। वहां से लोगों को पैदल विधानसभा परिसर जाना पड़ता था। इस बार बस सुविधा होने से एक समय में 35 लोग एचआरटीसी के तय किराये पर विस के गेट पर उतरे जाएंगे। उधर, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि जोरावर मैदान से विधानसभा के ऊपरी गेट तक सत्र के दौरान शटल बस चलाई जाएगी।