{"_id":"5baa7412867a557eae2def70","slug":"91537897490-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढ़ियार में खर्च होंगे सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढ़ियार में खर्च होंगे सात लाख
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
चढ़ियार सीएचसी पर खर्च होंगे सात लाख
रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
चढ़ियार (कांगड़ा)। रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि वर्ष 2018-19 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढ़ियार में अनुमानित 7,22,500 रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर बैजनाथ विधायक मुल्खराज प्रेमी ने दो लाख रुपये विधायक निधि से मरम्मत कार्य को देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर बैजनाथ के एसडीएम विकास शुक्ला, बीएमओ महाकाल सुभाष ठाकुर, एसडीओ सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग चढियार राजकुमार ठाकुर, विजय राणा, पालमपुर जिला भाजपा सचिव डॉ. अनिल मिन्हास, कुमेर सिंह राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने बताया कि अगले महीने स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार का चढियार में कार्यक्रम होगा, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य संबंधी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढियार के परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।